समाज को बांटने की राजनीति करने में कांग्रेस का बड़ा हाथ : अलका गुर्जर

रतलाम, 8 मई (आईएएनएस)। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए अनेक कार्य किए हैं।

मध्य प्रदेश के रतलाम संसदीय क्षेत्र के सैलाना में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए अलका गुर्जर ने आगे कहा कि घर-घर में गैस, नल का कनेक्शन और मुद्रा लोन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर कार्य कर रहे हैं, जिससे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना 2047 तक भारत को विकसित बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु बनाने का है। इस लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति शुरू हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में समाज को बांटने की राजनीति होती थी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More