अमेरिका ने इजरायल से की बात, कहा- रफा ऑपरेशन का दायरा सीमित

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस/डीपीए)। इजरायली सरकार के साथ बातचीत के बाद अमेरिका इस बात पर जोर दे रहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के रफा शहर पर सेना छोटा ऑपरेशन चलाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के संचार निदेशक जॉन किर्बी ने मंगलवार को कहा, हमने “बार-बार और लगातार” रफा में घनी आबादी वाले इलाकों में एक बड़े ऑपरेशन के बारे में चिंता व्यक्त की है।

इजरायली प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन को आश्वासन दिया है कि एक छोटा ऑपरेशन चलाया गया है जिसका मकसद रफा सीमा के पार हथियारों के परिवहन की हमास की क्षमता को रोकना था।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।

इस्लामी फिलिस्तीनी संगठन हमास के साथ एक बंधक समझौते पर बातचीत के बारे में किर्बी ने कहा कि उनका मानना है कि दोनों पक्षों में सहमति बन सकती है।

किर्बी ने बिना कोई और विवरण दिए कहा, वाशिंगटन बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन करने और नतीजे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

–आईएएनएस/डीपीए

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More