छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 67 प्रतिशत मतदान

रायपुर, 7 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर मतदान हुआ। यहां 67 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य में लोकसभा की कुल 11 सीटें है। पहले दो चरण में चार सीटों पर मतदान हो चुका है और मंगलवार को शेष सात सीटों पर मतदान हुआ।

कोरबा संसदीय क्षेत्र में 70.60, जांजगीर चांपा में 62.44, दुर्ग में 67.33, बिलासपुर में 60.05, रायगढ़ में 76.38, रायपुर में 61.25 और सरगुजा में 74. 59 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में 1.39 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया।

इन सात सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 26 है। तीसरे चरण में जिन सात संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ, उनमें 58 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें महत्वपूर्ण बात है कि 29 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का लिंगानुपात 1,000 से ज्यादा है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More