राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

 

नई दिल्ली:  राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 56 वें मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह विकेट चेज़ करने के लिए अच्छी लग रही है और यह अपने टीम को जांचने का भी एक अवसर है। संजू ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी काफ़ी मेहनत कर रहे हैं। जुरेल और हेटमायर दोनों चोट के चलते बाहर हैं। संजू ने कहा कि उनके लिए हर मैच ही नॉकआउट है।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि विकेट में ज़्यादा बदलाव नहीं आएगा। पंत ने कहा कि उनकी टीम में इशांत शर्मा और गुलबदीन की वापसी हुई है।

टीमें :

दिल्ली : जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पॉरेल, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, गुलबदीन नईब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

इंपैक्ट सब : रसिख सलाम, प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, ललित यादव

राजस्थान : यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, डोनोवन फेरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश ख़ान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

इंपैक्ट सब : जोस बटलर, तनुष कोटियन , कुलदीप सेन, टॉम कोहलर, कुणाल राठौड़

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More