जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 4 जून को कांग्रेस की झूठी गारंटी का परिणाम आने वाला है

मंडी, 7 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की झूठी गारंटी का परिणाम 4 जून को आने वाला है।

छत्तरी क्षेत्र में जयराम ठाकुर ने जनता से संवाद और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के साथ एक रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता ने अपील करते हुए कहा कि वो देवभूमि की बहादुर बेटी कंगना रनौत को अपना भरपूर आशीर्वाद देकर लोकसभा भेजे।

छत्तरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की और डेढ़ साल बीतने के बाद भी जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया।

उन्होंने कहा कि भोलीभाली जनता को धोखा देना और हिमाचल का विकास रोकना बर्दाश्त नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट की चोट देकर जवाब देना होगा।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से है।

–आईएएनएस

पीएसके/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More