अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने परिवार के साथ किया मतदान

 

अहमदाबाद: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में महमदपुरा प्राइमरी स्कूल में स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद गौतम अदाणी ने कहा, ‘भारत आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। यह लोकतंत्र का ‘महापर्व’ है। मैं सभी से मतदान करने व लोकतंत्र को जिताने की अपील करता हूं।”

मतदान के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, “आज अपने परिवार के साथ मतदान करने पर गर्व है। मतदान एक अधिकार, एक विशेषाधिकार और एक जिम्मेदारी है। इसे इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में हम सभी साझा करते हैं। हमारे लोकतंत्र में प्रत्येक वोट एक शक्तिशाली आवाज है। भारत के भविष्य को आकार देने के लिए अपना वोट डालें। जय हिन्द।”

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More