पीएम मोदी ने तीसरे चरण में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की

 

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।”

आपको बता दें कि, जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है उसमें गुजरात के 25 सीटों पर मतदान भी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More