चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

 
रांची : इस साल 1 फरवरी से होटवार जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पुलिस हिरासत में अपने चाचा स्वर्गीय राजाराम सोरेन के श्राद्ध अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा गए।
 
 3 मई को  झारखंड उच्च न्यायालय से  प्राप्त आदेश के अनुरूप उन्होंने कार्य सम्पर्ण किया. झारखण्ड के पूर्व सीएम एक नए लुक में दिखे l   वह सफेद दाढ़ी, बड़ी मूछों और लंबे बालों के साथ नजर आए। हेमंत सोरेन की ओर से चार तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। फोटो के साथ हिंदी में कैप्शन लिखा है- ‘झारखंड वह बीज है, जिसे जितना मिट्टी में गाड़ेंगे, वह उतना ही विशाल पेड़ बनेगा। जय झारखंड!’
अपनी पहली तस्वीर में सोरेन पोज देते नजर आ रहे हैं, वहीँ दूसरी फोटो में वह अपने पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं तथा  तीसरी तस्वीर में वह अपनी मां रूपी सोरेन से मिल रहे हैं l 
इतने दिनों बाद अपने बेटे से मिलकर रूपी सोरेन भावुक हो गईं, चौथी तस्वीर में सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार कल्पना सोरेन के साथ नजर आ रहे हैं l तस्वीर में कल्पना अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
 
cm
 
मानवीय आधार पर श्राद्ध अनुष्ठान में शामिल होने की अनुमति के लिए उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई शर्त के अनुसार सोरेन ने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
 
 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More