उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे ग्रेटर नोएडा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ग्रेटर नोएडा, 6 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे। यहां वह निजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने भी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कई जगहों पर यातायात डायवर्जन किया गया है और कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए यातयात बाधित रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर बाद 3:45 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और पांच बजे तक रहेंगे।

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, चिल्ला बार्डर से फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर 93, जीरो प्वाइंट, परी चौक, अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट, डोमिनोज गोल चक्कर, डेल्टा वन व पी-3 गोल चक्कर, जगत फार्म व एलजी गोल चक्कर और होंडा सीएल कट व अन्य जगह पर कुछ देर के लिए यातयात को रोका जाएगा।

डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को सकुशल गंतव्य को भेजा जाएगा। साथ ही असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करने की लोगों से अपील की गई है।

यातायात संबंधी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप्प नंबर 7065100100 और एक्स पर संपर्क किया जा सकता है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एफजेड

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More