मध्य प्रदेश के तीसरे चरण में दांव पर दिग्विजय, सिंधिया और शिवराज की प्रतिष्ठा

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ संसदीय सीटों पर मंगलवार को मतदान है। लेकिन, सभी की नजर तीन संसदीय क्षेत्रों पर है। इन क्षेत्रों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के अलावा एक सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं।

तीसरे चरण में मंगलवार को नौ लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। इनमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर,भिंड, भोपाल और बैतूल सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह लगभग तीन दशक बाद लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वह यहां से साल 1984 और 1991 में सांसद रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने भोपाल से लड़ा था, जहां भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हराया था। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 1991 से 2004 तक पांच बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा से है।

इसके अलावा गुना संसदीय क्षेत्र की बात करें तो इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है। साल 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह यादव से है।

–आईएएनएस

पीएसके/एसएनपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More