बीएसएफ ने अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा के पास दो चीनी ड्रोन बरामद किये

चंडीगढ़, 5 मई (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर जिले के सीमावर्ती इलाके में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान में दो चीनी ड्रोन बरामद हुए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था।

बीएसएफ ने बताया कि अमृतसर के हरदो रतन गांव में एक निर्जन पड़े घर के आंगन से एक चीन निर्मित डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके ड्रोन बरामद हुआ है।

दूसरा ड्रोन डीजेआई मैविक 3 क्लासिक भी चीन में बना है। इसे नेस्था गांव में एक परती खेत से बरामद किया गया।

पाकिस्तान के साथ पंजाब की 553 किलोमीटर की सीमा है जिसे कंटीले तारों से घेरा गया है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के पास है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More