जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को छाता और घड़ा मिला

रांची: जमशेदपुर में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है। एक ओर जहां लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के जवान कड़ी धूप में ड्यूटी निभाते है।
इसे देखते हुए रविवार को जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था “मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी” के संयुक्त तत्वाधान में कम्पोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) परिसर में ट्रैफिक जवानों के बीच छतरी, घड़ा, तौलिया और ओआरएस का वितरण किया गया।
एसएसपी किशोर कौशल और संस्था ने मिलकर जवानों के बीच सामग्री का वितरण किया।
