अभिनेत्री सोनम बाजवा ने शाही अंदाज में रैंप पर जलवा बिखेरा

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने रैंप पर जलवा बिखेरते हुए अपने अंदर की पंजाबी दुल्हन को प्रदर्शित किया। उन्होंने नवनीत सिद्धू द्वारा डिजाइन लहंगे में शाही अंदाज में रैंप पर जलवा बिखेरा।

सोनम बाजवा ने रैंप के लिए शाही अंदाज अपनाया। उन्होंने गोल्डन कलर के हैवी डबल लेयर वाले गाउन के साथ सिर पर पेस्टल पिंक दुपट्टा ओढ़ा। चोकर नेकलेस और न्यूड मेकअप के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा किया।

डिजाइनर नवनीत ने अपने कलेक्शन के बारे में बताया, “यह कलेक्शन पूरी तरह से विंटेज है। इसे बनाने में आठ महीने लगे। इसमें विंटेज और हेरिटेज तत्वों का समावेश है और इसमें जरदोजी हैंडवर्क है।

यह एक हेरिटेज आउटफीट है। मुझे लगता है कि पंजाब में दुल्हनें ज्यादातर ऐसे ही कपड़े पहनती हैं। मुझे नहीं पता कि इस ड्रेस को बनाने में कितने घंटे लगे। यह मुझे सुंदर और शाही महसूस कराती है।”

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More