नाडा ने बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने स्टार रेसलर और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्ट्स के आधार पर आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित ट्रायल के दौरान बजरंग पूनिया ने डोप सैम्पल नहीं दिया था, जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि बजरंग ने सोनीपत में आयोजित ट्रायल्स के दौरान अपने यूरीन का सैम्पल देने से इनकार कर दिया था। जब तक पूनिया का निलंबन नहीं हटाया जाता तब तक वह किसी भी टूर्नामेंट या ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाएंगे।

आईएएनएस की टीम ने कई बार इस मामले की जानकारी लेने के लिए बजरंग से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More