पंजाब और चेन्नई की टक्कर, जानें मैच से जुड़े अहम आंकड़े

धर्मशाला, 5 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 के संडे स्पेशल में दिन का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच होगा।

मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए पिछले मुकाबले में पंजाब ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की थी।

आईपीएल में चेन्नई और पंजाब कुल 29 बार भिड़ी है। 15 चेन्नई ने जीते जबकि 14 में पंजाब को जीत मिली।

संभावित प्लेइंग 11

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और तुषार देशपांडे/मुकेश चौधरी।

पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल और राहुल चाहर।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More