सागर में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

सागर, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सागर के बीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रविवार को सागर के राहतगढ में जनसभा के दौरान बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली निर्मला सप्रे कांग्रेस की तीसरी विधायक हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, चुनाव के पहले चरण से पूर्व छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More