रांची में नामांकन से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

रांची, 4 मई (आईएएनएस)। रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

साल 2022 में झारखंड विधानसभा घेराव के मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इस मामले में रांची के नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज है।

देवेंद्रनाथ महतो जैसे ही नामांकन करने रांची कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

इस संगठन से जुड़े गिरिडीह लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को भी पिछले दिनों रांची पुलिस ने नामांकन के बाद हिरासत में लिया था, लेकिन समर्थकों के जबरदस्त विरोध के बीच वह पुलिस के घेरे से निकल भागे थे।

अब इस मामले में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके तीन समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More