अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

देवरिया, 3 मई (आईएएनएस)। देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।

अखिलेश प्रताप सिंह के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के ऐलान पर अजय राय ने कहा कि रायबरेली उनकी अपनी सीट है। वहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर विकास को गति प्रदान की जाएगी। पूरे देश में गुजरात के लोग आज ठेकेदार बन बैठे हैं। अब समय आ गया है कि जनता दस साल से बोले जा रहे झूठ का बदला ले।

–आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More