नगरोटा बगवां में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिमाचल की सभी सीटों पर जीत का दावा

कांगड़ा, 3 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित नगरोटा बगवां में भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे और केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता तथा पन्ना प्रमुख अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर मोदी सरकार की ओर से जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, नगरोटा के पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका, मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी ने हिमाचल सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। सम्मेलन में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक चंद्रभूषण नाग, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनय चौधरी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More