सोनाहातू प्रखंड के बांकू गांव में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वार’’ कार्यक्रम संपन्न

रांची : सोनाहातू प्रखण्ड के बांकू गांव में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वार’’ कार्यक्रम का गुरुवार के दिन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल (एल.ए.डी.सी) राजेश कुमार सिन्हा पारा लीगल वालंटियर (पी.एल.वी) आरती कुमारी, मुस्कान कुमारी, कपिलदेव प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, युधिष्ठिर महतो एवं राजा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा, रांची के एल.ए.डी.सी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने लोगों को ‘फ्री लीगल एड’ निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। किसे विधिक सेवा मिलती है, विधिक सेवा के हकदार कौन है एवं महिलाओं व बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से किस प्रकार का सहायता मुहैया कराया जाता है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना में मुआवजा प्राप्त करने की भी जानकारी साझा की। बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा के अधिकार और इसके प्रावधान के बारे में विस्तार से बताया। दुष्कर्म पीड़िता को प्राप्त होने वाले मुआवजा के बारे में जानकारी दी गयी व मुआवजा प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया।
ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी रामेश्वर चौधरी के द्वारा सोनाहातू ब्लॉक क्षेत्र में रहनेवाले लोगों के घरों में जाकर उनके समस्याओं को सुना गया तथा उनके निदान के बारे में बताया गया। लीफलेट एवं पम्पलेट भी लोगों को बांटे गये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरती कुमारी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
डालसा, रांची के पीएलवी ने कहा कि विचाराधीन बंदियों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लोगों को डालसा के द्वारा मुकदमा लड़ने तथा अपना बचाव करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। मोटर दुर्घटना में मुआवाजा कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
इस संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस जागरूकता अभियान में प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, शौचालय स्वच्छता के बारे में भी विस्तृत जानकारी पी.एल.वी ने प्रदान किया।
पी.एल.वी ने आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित लोगों को कानूनी संबंधी पुस्तिका व पम्पलेट, लीफलेट लोगों के बीच बांटे गये एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बारे में बताया गया।
