तमिलनाडु में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सत्यमंगलम के पास भवानीसागर में बुधवार सुबह कार एक दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार को चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कोयंबटूर जिले के जदयाम्पलायम के मुरुगन (35), उनकी पत्नी रंजीता (30) और उनके बच्चे अभिषेक (8) और नीतिशा (6) के रूप में की गई है।

भवानीसागर पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कार चला रहे मुरुगन ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सत्यमंगलम-मेट्टुपालयम रोड पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

दूसरी कार के दो यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More