झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस की नोटिस

राँची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजा है.
नोटिस में उन्हें 2 मई को सुबह 10:30 बजे दिल्ली पुलिस के विशेष जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, उन्हें अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने के लिए कहा गया है जिसका इस्तेमाल कथित फर्जी वीडियो को ‘एक्स’ पर साझा करने के लिए किया गया हो।
राजेश ठाकुर को यह नोटिस आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत भेजा गया है
