आईपीएल 2024 : धोनी, जडेजा ने चेन्नई को लखनऊ के खिलाफ छह विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रवीन्द्र जडेजा के नाबाद अर्धशतक के बाद एमएस धोनी की नौ गेंदों में 28 रन की तेज पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। मीडिया छोर से मैच का दूसरा ओवर फेंक रहे मोहसिन खान ने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (0) को बोल्ड कर दिया।

सीएसके ने दो ओवर में 7/1 के बाद गति पकड़नी शुरू ही की थी कि के.एल. राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव किया और मैट हेनरी की जगह यश ठाकुर को गेंद थमा दी। ठाकुर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 17 रन पर आउट कर दिया।

लखनऊ को सरप्राइज देते हुए नंबर 4 पर रवींद्र जडेजा (57 नाबाद) बैंटिंग करने के लिए आए। जैसे ही पावर-प्ले समाप्त हुआ क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी करने आए। उन्होंने नवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (36 रन) को बोल्ड कर सीएसके को एक और झटका दिया।

फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे नंबर 5 पर आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाये। वह आठ गेंद पर तीन रन बनाकर मार्कस स्टॉयनिस का शिकार बने।

एक छोर पर जडेजा टिके रहे जबकि दूसरे छोर पर लगातर विकेट गिरते रहे। समीर रिजवी 13वें ओवर में एक रन बनाकर आउट हुए।

मोईन अली (30) 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जब आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 141 रन था।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। उन्होंने 9 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 28 रन बनाये और टीम का स्कोर 176 पर पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर:

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 176/6 (रवींद्र जडेजा 57 नाबाद, अजिंक्य रहाणे 36; क्रुणाल पंड्या 2-16, मार्कस स्टोइनिस 1-7)।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More