लोकसभा चुनाव का पहला चरण : शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार की शाम संपन्न हो गया।

शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल में मतदान किया है। इस मामले में बिहार सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से पिछड़ गया है।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं, बिहार में सबसे कम सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम 5 बजे तक वोट डाला है।

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो त्रिपुरा में 76.10, असम में 70.77, पुडुचेरी में 72.84, मेघालय में 69.91, मणिपुर में 68.62, सिक्किम में 68.06, जम्मू कश्मीर में 65.08, अरुणाचल प्रदेश में 63.97, छत्तीसगढ़ में 63.41, लक्षद्वीप में 59.02, अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 56.87, नागालैंड में 55.02, उत्तराखंड में 53.56 और मिजोरम में 53.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बड़े राज्यों की बात करें तो शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.54, तमिलनाडु में 62.08, मध्य प्रदेश में 63.25, महाराष्ट्र में 54.85 और राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More