पटना में हवाई जहाज के कारण सड़क पर लगा ‘जाम’, सैकड़ों गाड़ियां फंसी

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में एयर इंडिया का विमान अचानक सड़क पर चलने लगा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। हवाई जहाज को सड़क पर चलते देख लोगों ने अपने मोबाइल में इस तस्वीर को कैद कर लिया।

दरअसल यह पूरा मामला पटना के एनएच-30 नेशनल हाईवे दीदारगंज टोल प्लाजा के पास की है। जहां एयर इंडिया का विमान ट्रक पर लोड था। सड़क चौड़ी होने के कारण ट्रक को घुमाने की कोशिश की गई, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई और नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सैंकड़ों गाड़ियां टोल प्लाजा दीदारगंज के पास जाम में फंस गई।

दीदारगंज टोल प्लाजा के दर्जनों कर्मचारियों के ट्रक पर लोड एयर इंडिया के हवाई जहाज का स्क्रैप सड़क से हटाने में पसीने छूट गए, तब जाकर ट्रक पर लोड स्क्रैप हवाई जहाज को घुमाकर दीदारगंज नेशनल हाईवे के रास्ते बख्तियारपुर की ओर रवाना किया गया।

–आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More