श्रीनगर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

श्रीनगर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को धोखा देने व ठगी करने आरोप में गुरुवार को श्रीनगर में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में महिला की पहचान, सरायबाला निवासी ज़ीनत के रूप में की।

इसमें कहा गया है कि वह एटीएम के बाहर मददगार बनकर भोले-भाले नागरिकों से उनके एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करती थी।

श्रीनगर पुलिस ने कहा कि खानयार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उसके कब्जे से 30 एटीएम कार्ड और 39,130 रुपये बरामद हुए।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More