तृणमूल ने बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उन पर राज्य में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण के मतदान में हस्तक्षेप करने और प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को खबर आई थी कि शुक्रवार को मतदान वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों में से एक कूचबिहार में राज्यपाल डेरा डालेंगे।

हालांकि, जानकारी सामने आने के तुरंत बाद, आयोग ने बुधवार को ही राज्यपाल के कार्यालय को एक विज्ञप्ति भेजकर मतदान के दिन कूच बिहार जाने से परहेज करने को कहा।

सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि राज्यपाल ने बुधवार दोपहर से शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होने तक कूच बिहार में रहने की इच्छा व्यक्त की है।

सूत्रों ने कहा कि शिकायत में सत्तारूढ़ दल ने आशंका व्यक्त की है कि यदि राज्यपाल को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने की अनुमति दी गई, तो वह वहां भाजपा नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

गौरतलब है कि 16 मार्च को, जिस दिन चुनाव आयोग ने मतदान कार्यक्रम की घोषणा की, राज्यपाल ने कहा था कि वह पहले दिन से ही मैदान में रहेंगे।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More