आम आदमी पार्टी में बगावत, डिप्टी मेयर पद के लिए नरेंद्र कुमार ने किया नामांकन

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। सुबह ही पार्टी ने महेश खींची और रविंद्र भारद्वाज के नामों का एलान मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए किया। हालांकि, नामांकन के वक्त पार्टी लाइन से बगावत करते हुए पार्षद नरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरने पहुंच गए।

आप पार्टी द्वारा घोषित दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के बाद नरेंद्र कुमार ने आम आदमी पार्टी की तरफ से ही डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इस पर हम लोग काम करेंगे।

मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार महेश खींची करोल बाग के देव नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जो मुझे एक छोटे से कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है और आम आदमी पार्टी का मेयर दिल्ली में फिर से बनेगा।

आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि वह दिल्ली के अमन विहार से पार्षद हैं और पार्टी के शीश नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खड़ा उतरेंगे।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More