शो ‘उड़ने की आशा’ एक्‍टर कंवर ढिल्लों ने शेयर किया अपना रील वेडिंग लुक

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। शो ‘उड़ने की आशा’ में सचिन का किरदार निभाने वाले एक्‍टर कंवर ढिल्लों ने अपने रील वेडिंग लुक की एक झलक शेयर की है। उन्‍होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने रियल वेडिंग लुक में क्या पसंद करेंगे।

शो के निर्माताओं ने हाल ही में शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया जो दर्शकों को जटिल परिस्थितियों में होने वाली सचिन और सैली (नेहा हरसोरा द्वारा अभिनीत) की शादी की झलक दिखाता है।

सचिन और सैली की शादी एक साधारण महाराष्ट्रीयन शादी होगी जो जबरदस्त ड्रामा और उतार-चढ़ाव से भरी होगी। दर्शक सैली को पीली नौवारी साड़ी पहने हुए देखेंगे, जबकि सचिन सफेद पोशाक पहने नजर आएंगे।

उसी के बारे में बात करते हुए कंवर ने कहा, ”सचिन और सैली की शादी हो रही है और इसके साथ ही यह शो अपनी मुख्य कहानी में प्रवेश करने जा रहा है। शो के लिए एक मराठी दूल्हा बनना काफी मजेदार था, यह पहली बार है जब मैं यह किरदार निभाऊंगा। महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों को निभाना एक अलग अनुभव था और मैंने शो के लिए दूल्हे के रूप में अपने लुक का आनंद लिया।”

एक्‍टर ने आगे कहा, ”कंवर के रूप में मैं एक साधारण और बुनियादी शादी पसंद करूंगा। दर्शकों को शो में हाई वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट एंड टर्न्स की उम्मीद करनी चाहिए। शो का ग्राफ बदलने वाला है क्योंकि दो लोग जो एक-दूसरे की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं कर सकते, उन्हें अब अपनी पूरी जिंदगी एक साथ बितानी होगी।”

कंवर ने कहा, “सचिन और सैली की शादी के साथ उनका जीवन और समीकरण बदल जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी शादी के बाद सचिन और सैली के जीवन में क्या होता है।”

‘उड़ने की आशा’ सचिन और सैली की कहानी के साथ-साथ रिश्तों और समीकरणों की पेचीदगियों को भी दर्शाती है।

राहुल कुमार तिवारी द्वारा निर्मित, ‘उड़ने की आशा’ रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More