भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

जम्मू, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बनिहाल के किश्तवारी पाथेर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा, “किश्तवारी पाथेर में भारी भूस्खलन के कारण एनएच-44 को बंद कर दिया गया है। लोगों को इस मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।”

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है जो इसे देश के शेष भाग से जोड़ती है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More