कंटेनर जहाज को शिपिंग नियमों का उल्लंघन करने पर किया गया जब्त : ईरान

पेरिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। ईरानी विदेश मंत्रालय ने ‘एमएससी एरीज़’ कंटेनर जहाज की हिरासत को इस आधार पर उचित ठहराया है कि उसने शिपिंग नियमों का उल्लंघन किया था और ईरानी अधिकारियों को “उचित प्रतिक्रिया” प्रदान करने में विफल रहा ।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से भारत जा रहे जहाज ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अनदेखी की थी।

इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन हमला शुरू करने से कुछ घंटे पहले शनिवार को एरीज़ को आईआरजीसी की नौसेना ने हिरासत में लिया था। आईआरजीसी जहाज को इज़रायल से जुड़ा हुआ मान रहा है।

कच्चे तेल के शिपमेंट पर नज़र रखने वाली एक ऑनलाइन सेवा टैंकरट्रैकर्स ने एक्स पर बताया कि कंटेनर जहाज वर्तमान में केशम और होर्मुज द्वीपों के बीच ईरानी समुद्री सीमा में है और पिछले साल ईरान द्वारा जब्त किए गए तीन टैंकरों से बहुत दूर नहीं है।

–आईएएनएस/डीपीए

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More