ममता बनर्जी ने रामनवमी पर बंगाल में संभावित तनाव की दी चेतावनी

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को रामनवमी के अवसर पर राज्य में तनाव और हिंसा भड़काने की संभावित कोशिशों के प्रति आगाह किया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कूच बिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,“भाजपा उम्मीदवार गुंडों का नेता है। 17 अप्रैल को वे तनाव और हिंसा भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। मैं सभी को चेतावनी दे रही हूं कि किसी के उकसावे में न आएं।’ वे शांतिपूर्ण चुनाव नहीं चाहते, वे केवल हिंसा चाहते हैं।”

उन्होंने पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलिकॉप्टर पर आयकर छापे की घटना का भी जिक्र किया।

“आईटी अधिकारियों ने यह सोचकर उनके हेलिकॉप्टर की जांच की कि वहां सोना और नकदी है। हम ऐसी चीजें लेकर नहीं घूमते, बीजेपी नेता ऐसा करते हैं। ”

उन्होंने पार्टी घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता के मुद्दे को शामिल करने के लिए भी भाजपा पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा,“घोषणापत्र बिल्कुल वही दर्शाता है, जो मैंने पहले भविष्यवाणी की थी। समान नागरिक संहिता का मतलब यह होगा कि आदिवासी आबादी की कोई अलग पहचान नहीं होगी।”

उन्होंने भाजपा को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार पर एक श्वेत पत्र लाने की भी चुनौती दी।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More