खजुराहो से आरबी प्रजापति होंगे इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार

भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की खजुराहो संसदीय सीट से कांग्रेस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन देने का फैसला लिया है। ऐसे में आरबी प्रजापति गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।

खजुराहो संसदीय सीट से सपा ने मीरा यादव को मैदान में उतारा था, मगर उनका नामांकन तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से निरस्त हो गया।

दरअसल, इंडी गठबंधन ने आपसी समझौते के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दिया था। जब सपा के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया तो पार्टी ने फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, एक सीट सपा के हिस्से में गई थी। पहले सपा ने प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया था और अब कांग्रेस ने भी उनका समर्थन कर दिया है। इस तरह गठबंधन के बतौर संयुक्त उम्मीदवार आरबी प्रजापति चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे।

–आईएनएस

एसएनपी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More