गढ़वाल के बिलकेदार में अनिल बलूनी का प्रचार अभियान, कहा पीएम मोदी का थर्ड टर्म तय

श्रीनगर (उत्तराखंड), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में अब बस महज 5 दिनों का ही समय बचा हुआ है। शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बिलकेदार में जनसंपर्क करने पहुंचे। लोगों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

अनिल बलूनी ने यहां सभी से उनका साथ और आशीर्वाद के साथ अपने लिए समर्थन भी मांगा। जहां बुजुर्गों ने उनके सिर पर हाथ रखकर उनको अपना आशीर्वाद दिया, वहीं मातृशक्ति ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

बलूनी ने कहा कि आज श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव प्रचार के क्रम में अलकनंदा नदी के किनारे बसे बिलकेदार से आज की यात्रा प्रारंभ की। बिलकेदार के संभ्रांत नागरिकों का असीम स्नेह और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन संवाद जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, नेतृत्व और मार्गदर्शन की देश पुनः तीसरी बार प्रतीक्षा कर रहा है।

प्रचार यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, जितेंद्र रावत, लखपत सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी प्रमुख रूप से साथ थे।

–आईएएनएस

स्मिता/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More