गेमर्स के साथ पीएम मोदी की बातचीत का पूरा वीडियो शनिवार को देखें

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात का वीडियो 13 अप्रैल को रिलीज होना है। पीएम मोदी ने भारत के शीर्ष गेमर्स से मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने उनसे देश में गेमिंग की बढ़ती संभावनाओं और युवाओं की आकांक्षाओं पर बातचीत की थी।

पीएम मोदी ने कुछ खेलों में भी अपना हाथ आजमाया। गेमिंग समुदाय के साथ पीएम मोदी की दिलचस्प और आकर्षक बातचीत का वीडियो 13 अप्रैल को सुबह 9:30 रिलीज किया जाएगा।

पीएम मोदी ने गेमिंग क्रिएटर्स अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट से मुलाकात की थी और उनसे ई-गेमिंग उद्योग के उदय पर चर्चा की थी। बता दें कि, इस समय 45-55 करोड़ खिलाड़ियों का एक विशाल गेमिंग दर्शक वर्ग भारत में है।

उनसे मुलाकात का एक छोटा वीडियो इन गेमिंग क्रिएटर्स ने डाला और बताया था कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश में “गेमिंग में क्रांतिकारी बदलाव” लाने वाला है। उनसे मिलने पहुंचे गेमिंग क्रिएटर्स बेहद खुश थे। उन्होंने उनके साथ अपनी बातचीत का अनुभव भी साझा किया था।

गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनसे मिलकर लगा ही नहीं कि पीएम से हमारी मुलाकात हुई है। हमें लगा कि हम अपने परिवार के सदस्य से मिल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को इस उद्योग की मार्केट साइज के बारे में भी बताया।

पीएम मोदी से मिलने के बाद गेमिंग क्रिएटर्स इस बात से बेहद खुश थे कि सरकार ने उनकी क्रिएटिविटी को पहचाना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के सबसे बड़े इंफ्लूएंसर हैं। उन सबका मानना है कि अब लोग इसके बाद गेमिंग को एक अलग नजरिए से देखेंगे।

पीएम मोदी ने इन लोगों से मजाकिया अंदाज में कुछ बातें की और कहा कि मैं कलर करके अपने बाल व्हाइट करता हूं ताकि लोगों को लगे कि मैं मैच्योर हूं। वहीं, पीएम मोदी को जब गेमिंग क्रिएटर्स ने बताया कि 2019 के बाद कैसे इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इसका मतलब है कि सब कुछ मेरे आने के बाद हुआ।

गुरुवार को जारी किए गए गेमर्स के साथ पीएम मोदी की फ्री-व्हीलिंग बातचीत के टीजर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया। इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर शूट किया गया था।

युवाओं के ई-गेमिंग के साथ व्यापक जुड़ाव के कारण, गेमिंग समुदाय के साथ पीएम मोदी की मुलाकात देश में चर्चा का विषय बन गई है। गेमिंग कंपनियां भी प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी गतिविधियों से उत्साहित है क्योंकि उनका मानना है कि इससे देश में इस उद्योग की विकास की गति तेज होगी।

–आईएएनएस

जीकेटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More