अमित शाह यूपी व जेपी नड्डा एमपी व महाराष्ट्र में आज करेंगे जनसभा

नई दिल्ली,12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी है। देश भर में चुनावी रैली और रोड शो के मामले में भाजपा ने अब तक अपने विरोधी दलों को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए वह मुरादाबाद के साथ-साथ संभल लोकसभा के मतदाताओं को भी संबोधित करेंगे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को 11 बजे मध्य प्रदेश के सीधी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने के मिशन में जुटी हुई है और इसके लिए कांग्रेस के कब्जे वाले राज्य की एकमात्र सीट छिंदवाड़ा को भी जीतने का पूरा प्रयास कर रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ लोकसभा सांसद हैं।

जेपी नड्डा शुक्रवार की अपनी दूसरी रैली छिंदवाड़ा में ही करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा दोपहर बाद 2:30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां शाम 4:50 बजे गोंदिया में उन्हें चुनावी जनसभा को संबोधित करना है।

–आईएएनएस

एसटीपी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More