कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, छह घायल

दावणगेरे, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चिन्नकट्टी गांव के पास चिन्नाकट्टे-शिवपुरा स्टेट हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान 83 वर्षीय नंजुंदप्पा, 27 वर्षीय राकेश और 30 वर्षीय देवराज के रूप में हुई है, जो शिवमोग्गा ग्रामीण तालुक के हरमघट्टा गांव के निवासी थे।

यह घटना तब हुई जब एक मारुति ओमनी कार और कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घायलों का न्यामाथी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था, अब उन्हें शिवमोग्गा शहर के मेगन अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक कार में सवार थे। बस शिकारीपुरा से शिवमोग्गा जा रही थी।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More