एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी बहन शगुन के साथ एक मजेदार वीडियो किया शेयर

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड सिबलिंग-डे के अवसर पर एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी बहन शगुन की ‘लिविंग रूम बातचीत’ की एक मजेदार झलक शेयर की।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह लिविंग रूम में बैठी हुई हैं।

शगुन को यह कहते हुए सुना गया: “जब हम 10 घंटे के लिए हवाई जहाज में होते हैं, अगर हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर रहे हैं तो हम पृथ्वी से बाहर नहीं निकल सकते, हम इसमें फंसे हुए हैं। इस तरह हम पृथ्वी पर यात्रा कर रहे हैं, और हमारे पास इससे बाहर निकलने का कोई विकल्प नहीं है।”

जिस पर तापसी जवाब देती हैं : “हम बैठे हैं” और शगुन चिल्लाती है, “कब से बैठी हुई है यार।”

तब शगुन ने कहा कि मैं यहां 32 साल से हूं और फिर तापसी से पूछा कि क्या आप उनसे भी ज्यादा समय से यहां हैं। फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह खुद को फ्री महसूस नहीं कर रही हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि मैं मोटी होती जा रही हूं।

तापसी ने इस वीडियो को एक मजेदार कैप्शन दिया, ”इससे पता चलता है कि अत्यधिक ज्ञान ठीक नहीं है और फिर बातचीत आगे होने लगती है।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More