पीएम मोदी ने साइमन हैरिस को आयरलैंड का पीएम बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को साइमन हैरिस को आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आयरलैंड के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को ज्यादा से ज्यादा महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं। भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

साइमन हैरिस को मंगलवार को औपचारिक रूप से आयरलैंड का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। हैरिस ने लियो वराडकर की जगह ली, जिन्होंने पिछले महीने व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More