श्याम लाल कॉलेज बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, ९ अप्रैल (आईएएनएस) श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 9-1 से हराकर तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी और बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हॉकी के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्याम लाल कॉलेज की तरफ से ललित व आशीष शेरावत ने तीन तीन गोल किए जबकि आशीष गुप्ता, मोहित और प्रवीण ने एक-एक गोल किए। करोड़ीमल कॉलेज की तरफ से ध्रुव ने एकमात्र गोल किया। मैन ऑफ द अवार्ड श्यामलाल कॉलेज के आशीष शेरावत को मिला।

गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई टीम ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 6-1 से हारकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई टीम की तरफ से मनीष ने तीन, विपिन ने दो और सूरज ने एक गोल किए जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की तरफ से एकमात्र गोल आयुष ने किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई के विपिन नंदलाल को मिला।

महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन के बीच में मैच 2-2 का से ड्रॉ रहा।

बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में किरोड़ी मल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई टीम को 67-58 से हराया।किरोड़ी मल कॉलेज के दक्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 71-62 से हराया। खालसा कॉलेज के खिलाड़ी अर्पित को मैन आफ द मैच मिला। भारत एकेडमी ने हिंदू कॉलेज को 40- 23 से हराया।भारत अकेडमी के भारत को मैन ऑफ द मैच मिला।

महिला वर्ग में एसआरसीसी ने हंसराज कॉलेज को 34 -19 से हराया।श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की समा ग्रोवर को वुमैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।रामजस कॉलेज ने जीसस एंड मैरी कॉलेज को 37 – 27 से हराया।रामजस कॉलेज की अंकिता को वुमैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More