शोपियां में गैर-जम्मू-कश्मीरी ड्राइवर पर आतंकवादियों ने हमला किया

श्रीनगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादियों के हमले में जम्मू-कश्मीर के बाहर का रहने वाला एक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शाम को शोपियां में दिल्ली के परमजीत सिंह नामक गैर-स्थानीय ड्राइवर पर गोलीबारी की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्हें विशेष उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”
–आईएएनएस
एसजीके/
