राजस्थान के कोटा में विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

जयपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं मध्य प्रदेश की रहने वाली 40 वर्षीय विवाहित पीड़िता भी इसी इलाके की रहने वाली है।

एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करने वाली महिला शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी मजदूरी लेने के लिए अपने ठेकेदार के पास गई। उसका पति किसी काम से घर गया था।

जानकारी के मुताबिक जब महिला घर लौट रही थी तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और पास ही एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। महिला की चीख सुनकर ठेकेदार मदद के लिए बाहर आया, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर उसे लूट लिया, और फरार हो गए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी चारों युवक नशे में थे। महिला को अकेला देखकर उन्होंने अपने और दोस्तों को भी बुला लिया था। इसमें कुल 8 आरोपी शामिल थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सभी आरोपी इसमें शामिल थे।

जांच अधिकारी नियति शर्मा ने बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आठवें आरोपी की तलाश जारी है। इन सात आरोपियों में से दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, आठवें आरोपी का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं और आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

एमकेएस/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More