बुसान में कोरियाई हैनबोक पहने नजर आईं एक्ट्रेस अनुष्का सेन

 

मुंबई : एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों बुसान में छुट्टियों का आनंद ले रही हैंं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरियाई हैनबोक पहने फोटोज शेयर की।

अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 39.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत फोटो का एक कोलाज शेयर किया। जिसमें उन्हें सफेद और पेस्टल नीले रंग का हैनबोक (कोरियाई लोगों का पारंपरिक पहनावा) पहने देखा जा सकता है। वह फोटो में पहाड़ों के सामने पोज दे रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग पर्स और सफेद जूतों को चुना। अनुष्का बालों की अपनी चोटी पर खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

पोस्ट का शीर्षक दिया, “नाटकीय क्षणों को जीना”।

एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘क्रैश’ और म्यूजिक वीडियो ‘तेरी आदत 2’ में नजर आई थीं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More