‘फाइटर’ के कलाकार महेश शेट्टी ने बताया अपनी फिटनेस का राज

 

मुंबई :  एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के विंगमैन की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर महेश शेट्टी ने अपनी फिटनेस का राज शेयर किया।

रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महेश ने फिटनेस के प्रति अपने जुनून के बारे में बात की। उनका फिटनेस मंत्र सादगी, स्थिरता और शरीर के प्राकृतिक प्रवाह को अपनाने पर जोर देता है।

फिट रहने के अपने दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए एक्‍टर ने कहा, ”पूरी दुनिया जिम जाने और प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स पीने में विश्वास करती है, मैं फिटनेस के प्रति अपने दृष्टिकोण में काफी अलग हूं। मैं सुबह के समय खुले में लंबी सैर करने या अपने शरीर के वजन का उपयोग करके कैलिस्थेनिक्स करने में विश्वास करता हूं।”

एक्‍टर ने आगे कहा कि उन्‍हें मिठाइयां बहुत पसंद हैं, उन्हें मिठाई खाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह इसकी भरपाई करना सुनिश्चित करते हैं।

महेश ने कहा, “मुझे मिठाइयां बहुत पसंद हैं] लेकिन मैं ढेर सारी स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां खाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करता हूं। यह प्रक्रिया कोई शॉर्टकट नहीं है और इसमें बहुत अधिक निरंतरता की आवश्यकता होती है, लेकिन मेरा मानना है कि यह स्वास्थ्यवर्धक है।”

अभिनेता अपनी आगामी सीरीज ‘कान खजुरा’ की तैयारी कर रहे हैं, जो इजरायली शो ‘मैगपाई’ का रूपांतरण है।

शो में मोहित रैना और रोशन मैथ्यू भी हैं। एक्‍टर राजन द्वारा निर्देशित आगामी मराठी फिल्म ‘कोल्हापुर डेयरीज’ पर भी काम कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More