जनसेवक के तौर पर हमारे काम कल्याण के कारण बनने चाहिए : त्रिवेंद्र सिंह रावत

 

रुड़की : हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रुड़की में महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कश्यप समाज के कार्यक्रम में शिरकत की और महर्षि कश्यप को नमन किया।

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “मेरा मानना है कि जनसेवक के तौर पर हमारे काम कल्याण के कारण बनने चाहिए। वर्षों पहले जब मैं इस गांव में आया था तो यहां पीने का पानी बड़ा ही दूषित था, जिससे लोगों में बीमारियों से ग्रसित रहने का खतरा बना रहता था। बाद में जब मैं मंत्री बना तो मैंने इस गांव में ट्यूबवेल की व्यवस्था की, जिस कारण यहां के लोगों को साफ पानी पीने को मिला।”

उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार का प्रत्याशी होने के नाते उनका इस गांव में आना हुआ और उत्साहित गांव वालों ने जिस तरह जोरदार स्वागत किया, उससे उनका मन प्रसन्न है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More