डबल इंजन की सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर कार्य कर रही है : सीएम धामी

 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को सभी पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। वहीं, पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा लगातार चुनाव प्रचार कर रही है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रुद्रप्रयाग के जखोली पहुंचे।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस है। आज के शुभ दिन जखोली में हो रही चुनावी सभा उत्सव के वातावरण से सराबोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी के मिशन और विजन को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। निश्चित तौर पर अगले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होने वाले कार्य सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और उनके नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की लोक निष्ठा पर पूरा भरोसा है।

जनसभा में मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में यूकेडी के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ममगाईं समेत उनकी पूरी टीम और कांग्रेस नेता नागेंद्र पंवार समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि विजन मोदी से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेताओं और पदाधिकारियों का पार्टी में सम्मिलित होने का क्रम जारी है। मैं इन सभी मित्रों का हृदय से स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर उन्नत गढ़वाल बनाएंगे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More