कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। सक्सेना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज रात एक कार्यक्रम में सक्सेना ने सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सक्सेना और उनके समर्थकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सदस्यता दिलाई। सभी को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

कमलनाथ और दीपक सक्सेना का साथ करीब साढे चार दशकों तक रहा है। सक्सेना विधायक रहे, मंत्री बने और कमलनाथ के कार्यकाल में उन्हें प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया। बाद में कमलनाथ के लिए दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसी सीट से कमलनाथ ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More