एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन और स्कूटी बरामद हुई है। अभियुक्त खुशनसीब को पीएनबी बैंक एटीएम रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि बरामद सभी एटीएम कार्ड उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बदले थे। ये लोग मौका पाकर एटीएम में आए लोगों को बहला-फुसलाकर पहले उनका एटीएम पिन देख लेते हैं और फिर उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल देते हैं। उसके बाद पीड़ित के कार्ड से कैश निकाल लेते हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर कई लोगों के एटीएम कार्ड बदले हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More