बिजनौर में ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

बिजनौर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के एचएमआई इंटर कॉलेज के पास की है।

पुलिस के मुताबिक, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से धामपुर किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर कस्बा निवासी शान के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान समीर और भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी धर्मेंन्द्र सांलोकी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More