यूपी में 1.63 लाख बूथों पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस

लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। गुरुवार को वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी और संयोजक तथा स्थापना दिवस समारोह के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार स्थापना दिवस कार्यक्रम आम चुनाव के बीच में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी हमें आम जनता के बीच जाकर फिर से मोदी जी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करनी है।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम सभी बूथों पर मनाया जाना है। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। इसके बाद घर-घर संपर्क अभियान चलाना है। पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करनी है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More